मऊ। देव दीपावली पर बुधवार को नगर के माता पोखरा स्थित शीतला माता धाम पर 11 हजार दीपक जलाए गए। मंदिर समिति की ओर से की आकर्षक सजावट की गई थी। मंदिर परिसर और पोखरा दीपों की रोशनी से जगमगाता रहा। युवतियों ने प्रतियोगिता में मनमोहक रंगोली बनाई।
कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर स्वर्ग से देवता धरती पर आते हैं। देवताओं के स्वागत के लिए दीप जलाए जाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने से समाज में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस दिन आकाशदीप को बांधने की परंपरा निभाई जाती है। इसी मान्यता के तहत देव दीपावली का पर्व नगर सहित जिले में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
देव दीपावली पर शीतला माता मंदिर परिसर तथा पोखरे, परिसर को झालरों एवं फूलों से सजाया गया था। मंदिर समिति के अलावा नगर सहित दूर दराज से आए भारी संख्या में आए भक्तों ने भी दीप दान किया। परिसर में आतिशबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एक से बढ़कर एक रोशनी और फूलझड़ी छोड़ी गई। जिसे देखने के लिए शीतला धाम पर भारी भीड़ जमा थी। गंगा आरती में मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। मंदिर परिसर से सटे मैदान मेें लगे मेले को देखने के लिए जिले के विभिन्न इलाकों से मेला तथा रंगोली प्रतियोगिता को देखने के लिए रेला लगा रहा। इस मौके पर नगर के मठिया टोला शिवाला, भीटी स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित मातृ मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर, ब्रह्मस्थान स्थित और रोडवेज स्थित मंदिर, सिंधी कालोनी स्थित मंदिर, फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव स्थित अष्टभुजी मंदिर, देवलास मंदिर, दोहरीघाट के गौरीशंकर घाट, रामघाट सहित तमसा नदी के तट पर स्थापित मंदिरों में घी के दीपक जलाए गए। दीपों की रोशनी से मंदिर जगमगा उठे।
नगर स्थित शीतला धाम पर देव दीपावली पर दीपदान करती महिलाएं और युवतियां।संवाद- फोटो : सांकेतिक
नगर स्थित शीतला धाम पर देव दीपावली पर दीपदान करती महिलाएं और युवतियां।संवाद- फोटो : सांकेतिक
नगर स्थित शीतला धाम पर देव दीपावली पर दीपदान करती महिलाएं और युवतियां।संवाद- फोटो : सांकेतिक
नगर स्थित शीतला धाम पर देव दीपावली पर दीपदान करती महिलाएं और युवतियां।संवाद- फोटो : सांकेतिक