फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई, दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
नगर के मिर्जाहादीपुरा में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।छाया:
विज्ञापन
मऊ। शारदीय नवरात्र के समाप्ति के साथ ही शुक्रवार सुबह दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर से निकाला गया। जुलूस भीटी स्थित तमसा तट पर जाकर समाप्त हुआ। इसमें शामिल भक्तों ने भक्तिगीतों के धुन पर नृत्य किया। साथ ही नदी तट पर पहुंचकर गगनभेदी जयकारों के साथ प्रतिमाओं को विसर्जित किया।
विज्ञापन

उधर ग्रामीण इलाकों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं को भी गगनभेदी जयकारों के साथ विसर्जित किया गया। फूलमालाओं से सजे रथों पर रखी प्रतिमाओं के जुलूस को देखने के लिए भक्तों का मजमा लगा रहा। दुर्गा प्रतिमा के बाद प्रतिमाओं के विसर्जन की परंपरा हर बार की तरह इस बार भी बखूबी निभाई गई। परंपरा के मुताबिक विजयादशमी के मौके पर प्रतिमाओं को पूजा स्थलों से हटाकर उन्हें फूलमालाओं से सजे रथोंं पर रखकर उन्हें शीतला माता धाम ले जाया गया। जहां रावण वध लीला के बाद पहुंचे भगवान श्रीराम, मां सीता और लक्ष्मण के अलावा वानर सेना के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का दर्शन किया। साथ ही प्रतिमाओं के जुलूस को रवाना किया। दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में निकले जुलूस में कुल 51 प्रतिमाएं शामिल थी। प्रतिमाओं का जुलूस बाईपास रोडवेज होते हुए मिर्जाहादीपुरा, औरंगाबाद, बल्लीपुरा, संस्कृत पाठशाला, राजपुताना, घास बाजार,गोला बाजार, सदर चौक, रौजा बाजार, सिंधी कॉलोनी, बाल निकेतन मोड़, अंधा मोड़ और भीटी होते हुए तमसा तट पर जाकर समाप्त हो गया। जिले के आला अधिकारी भी चक्रमण करते नजर आए।

नगर के मिर्जाहादीपुरा में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।छाया:

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें