फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ से अधिक की शराब बरामद, चार गिरफ्तार

Sat, 21 Oct 2017 11:15 PM IST
mau news
विज्ञापन
रानीपुर थाने में पकड़ी गई अवैध शराब की बोतलें।
विज्ञापन
 पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से दो दिन में एक करोड़ से अधिक की अंग्रेजी और देशी शराब के जखीरा के साथ शराब बनाने का उपकरण और पैकिंग मशीन आदि बरामद किया है। पुलिस ने इसमें दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया जब कि चार कारोबारी मौके से फरार हो गए जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है।       
विज्ञापन

 पुलिस के अनुसार रानीपुर क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में अवैध अंग्रेजी एवं देशी शराब की मिनी फैक्ट्री की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार की रात छापेमारी की। इस दौरान लाखों रुपये की 490 पेटी अंग्रेजी शराब, शराब बनाने की मशीन और अन्य उपकरण, सात ड्रम शीरा व भारी मात्रा में ढक्कन व शीशी बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसी गांव से एक दिन पूर्व गुरुवार की रात थानाध्यक्ष राममूरत यादव ने मुखबिर की सूचना पर रामध्यान यादव के घर पर दबिश देकर 9225 शीशी (1845 लीटर), खाली शीशी 40 पैकेट, 7840 पेटी, 7 बोरी ढक्कन, 7 ड्रम केमिकल शीरा, एक अदद पैकिंग मशीन, आरओ मशीन, भारी मात्रा में नौसादर, फिटकिरी, गत्ता व कार्टून बरामद कर रामध्यान पुत्र ध्रूपत यादव निवासी मिर्जापुर थाना रानीपुर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मिर्जापुर गांव के ही मनोज कुमार के घर से 150 पेटी अंग्रेजी व देशी बरामद कर सोहित यादव पुत्र बरसाती निवासी मिर्जापुर थाना रानीपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद शराब, उपकरण एवं ड्रम में बरामद शराब की कीमत एक करोड़ से अधिक बताई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का न्यायालय चालान किया जब कि चार अन्य के विरुद्ध भी मुकदमा पंजीकृत किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें