दो सगी बहनों नदी में डूबने के बाद पीड़ित परिवार के घर पहुंचे मधुबन विधायक रामविलास चौहान।संवाद
मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गजियापुर में 24 जून को घाघरा नदी में डूबने से दो सगी बहनों की हुई दर्दनाक मौत के बाद सोमवार को मधुबन विधायक रामबिलास चौहान ने परिजनों से मुलाकात की।
विधायक ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत बच्चियों की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी बातचीत कर पीड़ित परिवार को शासन द्वारा मिलने वाली सभी आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी।