फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सगी बहनों की डूबने से मौत के बाद माता-पिता से मिले विधायक

विज्ञापन
दो सगी बहनों नदी में डूबने के बाद पीड़ित परिवार के घर पहुंचे मधुबन विधायक रामविलास चौहान।संवाद
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गजियापुर में 24 जून को घाघरा नदी में डूबने से दो सगी बहनों की हुई दर्दनाक मौत के बाद सोमवार को मधुबन विधायक रामबिलास चौहान ने परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन

विधायक ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत बच्चियों की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी बातचीत कर पीड़ित परिवार को शासन द्वारा मिलने वाली सभी आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें