मधुबन। थाना क्षेत्र के दोहरीघाट-मधुबन मार्ग पर उन्दुरा मोड के पास मंगलवार की देर शाम एक तेज रफ़्तार बाइक की सामने से आ रही मिक्सर मशीन वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 पर कॉल कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़ा में ले लिया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पायी है। पुलिस के अनुसार मृतक की आयु 40 साल के आसपास है। बाइक नंबर के आधार पर मृतक के पहचान का प्रयास किया जा रहा है।