फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति: छात्राओं को दिए गए आत्मरक्षा के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा (मऊ)। थाना स्तर पर गठित नारी सुरक्षा दल के सदस्य विद्यालयों में जाकर महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दे रहे है। छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार घुले के निर्देश पर क्षेत्र के संत जोसेफ इंटर कॉलेज इंदारा मिशन पर सोमवार को अभियान के तहत छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून तथा नियमों के प्रति जागरूक किया गयाभ। इस दौरान उन्हें वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता 108, पुलिस कंट्रोल नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी।
विज्ञापन

प्रशिक्षक महिला आरक्षी सरोज यादव ने छात्राओं को आत्म रक्षा के उपाय बताए। सरोज यादव ने छात्राओं को मनचलों को सबक सिखाने के गुर भी बताये। उन्होंने छात्राओं को बताया कि वे अपने को कभी भी कमजोर न समझें। मन में हीन भावना आते ही सामने वाला भापं जाता है कि यह डर रही है। इससे उसका मनोबल बढ़ता है। इसलिए मनचलों का सामना करने के लिए छात्राओं को मानसिक तौर तैयार रहना चाहिए। कहा कि जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों पर बेहिचक काल करें, पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। फोन करने वाली महिलाओं तथा बच्चियों का नाम-पता गोपनीय रखा जाता है।
शायर सलमान घोसवी ने छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व नारी शक्ति पर शायरी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बी मिंज, एसआई विंध्यवासिनी पान्डेय, रेनू पांडेय, गीता पांडेय, सरोज यादव, प्रितुलता पांडेय, राखी राय, जितेंद्र डेनिस सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें