फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोर की लाश मिली, हत्या की आशंका

विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह गांव के दलित बस्ती में 12वर्षीय बालक की मौत के पहुँची पुलिस। - फोटो : MAU
विज्ञापन
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह ग्रामसभा की अनुसूचित जाति बस्ती के निवासी किशोर की लाश बृहस्पतिवार को गांव से कुछ दूरी पर स्थित थानीदास पोखरे में मिली। किशोर बुधवार की दोपहर से लापता था। परिजनों ने किशोर की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सोनाडीह निवासी किशोर आर्यन (12) पुत्र चंद्रशेखर उर्फ गुड्डू बाबा थानीदास मफिया गांव स्थित धनपत्ती विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। किशोर लोवर और टीशर्ट पहन कर बुधवार की दोपहर घर से निकला था लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। संदेह होने पर परिवार के सदस्य किशोर की तलाश में निकले लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश रिश्तेदारों के घर तक की। बृहस्पतिवार को परिवार के सदस्य किशोर की तलाश कर ही रहे थे कि किशोर की लाश बाबा थानीदास पोखरे में धंसी मिली। इस दौरान स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को निकाला गया। बाद में घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्यों ने किशोर की हत्या की आशंका जताई। परिवार के लोग शव से लिपटकर रो रहे थे। बताया जा रहा है कि शव पोखरी में दबा था। गांव निवासी विकास जब पोखरी में घुसा तो उसके पैर से शव टकराया। इसके बाद शव के बारे में लोगों को जानकारी हुई। मृतक के नाक और कान के रास्ते खून बह रहा था। उसके शरीर पर केवल अंडरवियर था। कोतवाल घोसी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद भी किशोर की मौत के बारे में कुछ जानकारी हो सकेगी।
मौत की सूचना पर मच गया था कोहराम
अमिला। सोनाडीह गांव निवासी किशोर की लाश पोखरे से मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही गांव के बड़ी संख्या में लोग पोखरे के पास एकत्रित हो गए। बेटे का शव देख मां मंजू, बड़े भाई आदर्श तथा बहन आस्था का रो-रोकर बुरा हाल था। मां बार-बार यही कह रही थी कि हमार ललवा केकर का बिगड़ले रहल कि मार के फेंक दिहलस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें