फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां देखने पहंुचे कारागार मंत्री

Sun, 23 Aug 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कारागार मंत्री बलराम यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का जायजा लिया। 31 अगस्त के मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन



 कार्यक्रम स्थल पर जाकर मंच एवं सभा स्थल बन रहे पांडाल की जानकारी ली। साथ ही मूर्ति अनावरण स्थल पर जाकर जिलाधिकारी एवं नगरपालिका प्रशासन के साथ देेखरेख कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।


कार्यक्रम स्थल के बाद उन्होंने जिलाधिकारी के साथ बैठक पूरे कार्यक्रम एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इसके उपरांत वह नगरपालिका कम्युनिटी हाल में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किए। कहा कि यह जनपद के लिए सौभाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री यहां आ रहे हैं।
विज्ञापन



कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी जान से जुट जाएं। किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरते। कहा कि युवा मुख्यमंत्री के आने से युवाओं में उर्जा का संचार होगा। पूर्वपालिकाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर में विकास कार्यक्रमों एवं साज सज्जा का कार्य तेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व कई कार्य पूरे भी जाएंगे।


इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक सुधाकर सिंह, विधायक बैजनाथ पासवान, एमएलसी यशवंत सिंह, एमएलसी रामजतन राजभर, अल्ताफ अंसारी, राजेंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, अशोक  यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र दुबे, तैयब पालकी आदि उपस्थित रहे।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें