फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन का शुभारंभ, मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- लाइफ लाइन साबित होगी ये ट्रेन

Mon, 11 May 2026 08:20 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन का दिल्ली से रेलमंत्री ने वीसी के माध्यम शुभारंभ किया। वहीं प्रदेश के कैबिनेट एके शर्मा और घोसी सांसद राजीव राय ने  दोहरीघाट स्टेशन पर सभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन
ट्रेन का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन का शुभारंभ सोमवार की शाम चार बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर वर्चुवल शुभारंभ किया। इस दौरान दोहरीघाट स्टेशन पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और घोसी से सपा सांसद राजीव राय ने भी प्रतिनिधित्व करते हुए सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


दिल्ली से आयोजित वर्चुअल सभा को संबोधित करते हुए रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि यह मेमू ट्रेन मऊ के साथ ही गोरखपुर जनपद के लिए लाइफ लाइन साबित होगी। वहीं व्यापारियों को व्यापार में भी काफी सहूलियत मिलेगी।

उधर, दोहरीघाट स्टेशन पर प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन नहीं है, बल्कि यह जनपद समेत पूरे क्षेत्र के विकास का पहिया है। इस बहुप्रतीक्षित मेमू ट्रेन दोहरीघाट सहित आसपास और गोरखपुर जनपद के दक्षिणांचल के लोगों के लिए यातायात का सुगम साधन होगी।
विज्ञापन


कहा कि इस ट्रेन के चलने से गोंठा की प्रसिद्ध भेली एवं दोहरीघाट की दाल की बिक्री में काफी सहूलियत होगी। किसान अपना उत्पाद अब स्वयं ही छोटी-बड़ी मंडी में बेच सकेंगे। इससे एक तरफ जहां किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी, वहीं किसानों की आर्थिक दशा में भी सुधार होगा। 

विज्ञापन

शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल अतिथि - फोटो : अमर उजाला
वहीं घोसी से सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि इस ट्रेन का श्रेय सीधे-सीधे घोसी लोकसभा की जनता को जाता है। कहा कि मेरे घोसी के मालिकों ने जो आशीर्वाद दिया है उसकी गूंज संसद में सुनाई दे रही है। घोसी की जनता की जो भी मांगें हैं उसे पूरा करने के लिए उनकी आवाज बनकर संसद में हमेशा उठता रहूंगा। मेरा प्रयास है कि जल्द ही मऊ से लंबी दूरी की सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की। जिसकी मांग संसद में उठा चुका हूं, जिसपर रेल मंत्री का आश्वासन भी मिल चुका है। साथ ही दोहरीघाट से भी लंबी दूरी की ट्रेनों को महानगरों के लिए चलाने की मांग किया है। जल्द ही घोसी की जनता को बड़ी सौगात मिलने वाली है। 

इस दौरान दोहरीघाट ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार राय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, दोहरीघाट नगर पंचायत अध्यक्ष विनय जायसवाल, शैलेंद्र यादव उर्फ साधू, योगेश तिवारी, अल्ताफ अंसारी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें