फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मंत्री एके शर्मा ने बाढ़ पीड़ितों की सुनीं समस्याएं, राहत किट बांटी

विज्ञापन
जनता शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में बाढ़ पीड़ितों में राहत किट का वितरण करते कैबिनेट मंत्री एके श
विज्ञापन
दुबारी- फतहपुर मंडाव। प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में 13 परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने उन्हें राहत किट वितरित किए और मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

इस दाैरान मंत्री एके शर्मा ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और उनकी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है।
इस दाैरान मंत्री ने आश्वासन दिया कि जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने में कोई लापरवाही नहीं होगी।
उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। फतहपुर मंडाव ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह, उपजिलाधिकारी दीपक सिंह थे।
विज्ञापन

उधर, दुबारी में मंत्री एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना। मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें