तीज पर्व पर नगर के फातिमा तिराहा स्थित मां मनोकामना दुर्गा मंदिर मंदिर पर कथा सुनतीं व्रती महि
मऊ। अखंड सौभाग्य के लिए नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में विवाहित महिलाओं ने सोमवार को हरितालिका तीज का व्रत रखा। पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। साथ ही पर्व की परंपरा के मुताबिक सुहाग की रक्षा के लिए प्रचलित पौराणिक कहानियां भी सुनी। बाजारों में गहमागहमी रही।
मान्यता है कि मां पार्वती जी ने भगवान शिव के लिए इस व्रत को किया था। पर्व को मनाने को लेकर मान्यता यह भी है कि इस व्रत को करने से भगवान अखंड सौभाग्य होने का वर देते हैं। इस व्रत को सर्वप्रथम मां पार्वती ने भगवान शिव के लिए किया था। इसलिए व्रत रखने वाली महिलाएं इस मौके पर भगवान शिव और मां पार्वती की कथा जरूर सुनती हैं। मां पार्वती ने भादो महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया को यह व्रत किया था इसीलिए शुक्ल पक्ष की तृतीया को ही यह पर्व मनाया जाता है। कई स्थानों पर कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर प्राप्ति की कामना को लेकर तीज का व्रत रखती हैं। इसी मान्यता के तहत तीज पर्व पर नगर के पावर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर, ब्राह्मण टोला स्थित बाबा बिहारी मंदिर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के प्रमुख मंदिरों में व्रती महिलाओं ने सामूहिक रूप से शिव पार्वती और गणेश की एक साथ पूजा विधि-विधान से किया। इस पूजा में उन्होंने पुष्प, धूप और नैवेद्य भी चढ़ाए। सुहागिनों ने मिट्टी के बर्तन में रखकर फल व वस्त्र दान किया। साथ ही उन्होंने सुहाग के जोड़े में सजकर पूजन भी किया। पर्व के मद्देनजर नगर के सहादतपुरा, भीटी, चौक, घास बाजार, घोसी, मुहम्मदाबादगोहना, मधुबन, दोहरीघाट, चिरैयाकोट सहित विभिन्न बाजारों में महिलाओं ने पूजन सामग्री, साड़ी सहित शृंगार के सामानों की जमकर खरीदारी की।
-
इंदारा। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विवाहित महिलाओं ने सोमवार को हरितालिका तीज का व्रत रखा। हरतालिका तीज पर्व को लेकर सोमवार को क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।बाजारों तीज को लेकर रौनक रही।महिलाएं पूजन सामग्री, साड़ी,शृंगार के सामान सहित अन्य जरूरी वस्तुओं की जमकर खरीदारी की।