फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: न्यूनतम तापमान दस डिग्री के ऊपर, बारिश के आसार

विज्ञापन
आसमान में छाए बादल के बीच दिखते सूर्यदेव। संवाद
विज्ञापन
बीते कई दिनाें की कड़ाके की ठंड के बाद बीते कुछ दिनों से मौसम गर्म होने लगा है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। आने वाले दो-तीन दिनों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

वही वायु गुणवत्ता 177 थी। छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही और आद्रता 66 प्रतिशत रही। मौसम के बदलाव के बीच पूरे दिन सूर्यदेव और बादल के बीच लुका छिपी का खेल चलता रहा।
सुबह 6:44 बजे सूर्योदय के समय से सूर्य के दर्शन हुए लेकिन सुबह साढ़े सात बजे के बाद से सूर्यदेव और बादलों के बीच लुका छिपी का चालू हो गई, जो पूरे दिन चलती रही।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया के आगामी दो से तीन दिन में बूंदाबांदी की संभावना है। इससे आलू के झुलसा, सरसो में माहू कीट लग सकते है। गेंहू, चना और मटर के लिए बूंदाबांदी लाभकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें