फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ को राड से पीटा, घायल

विज्ञापन
घायल जगदीश यादव। - फोटो : mau
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अदरी मोड़ स्थित दुकान पर बैठे अधेड़ पर गुरुवार की शाम सात बजे के करीब बोलेरो सवार बदमाशों ने राड से हमला कर दिया। जब वह जान बचाकर भागने लगा तो बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। सरेशाम हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। अधेड़ को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घटना का कारण बस संचालन का विवाद बता रही है।  
विज्ञापन


  घायल जगदीश यादव 55 पुत्र घोहा यादव सरायलखंसी थाना क्षेत्र केे भुलुईडीह गांव का निवासी है। आदरी मोड़ पर उसकी सर्विंसिंग की दुकान है। गुरुवार की शाम को वह अपनी दुकान पर बैठा था, और  दुकान पर काम करने वाला मंगरु राजभर एक गाड़ी को धो रहा था। तभी बोलेरो सवार छह लोग वहां पहुंचे और गाड़ी से उतरकर जगदीश को गालियां देने लगें। उन्होंने गाड़ी धो रहे नौकर को गाली देकर वहां से भगा दिया। जगदीश ने विरोध किया तो  बदमाशो ने वाहन से राड निकालकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे जगदीश गंभीर रुप से घायल हुआ। जगदीश अपनी जान बचाकर वहां से भागा तो बदमशों ने उसप पर ताबड़ातोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि गोली जगदीश को नहीं लगी।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने पर हमलावर फरार हो गए। घायल जगदीश को उसके परिवार के सदस्यों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की माने तो बस चलवाने विवाद में जगदीश पर बदमाशों ने हमला किया। पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि की। देर रात तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें