फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में मिली अधेड़ की लाश

विज्ञापन
रानीपुर-खुरहट मार्ग लोगों को समझाते एएसपी शैलेन्द्र श्रीवास्तव। - फोटो : mau
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भुसुवा गांव से दो दिन पूर्व लापता हुए अधेड़ की लाश शुक्रवार को पलिया गांव स्थित पोखरी में उतराई मिली। शव की शिनाख्त सहेजू चौहान (55) पुत्र जियावन चौहान के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए बाजार में शव रखकर जाम लगा दिया।  रिपोर्ट दर्ज करने के सीओ के आश्वासन पर पौने तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।  
विज्ञापन

 
सहेेेजू चौहान रानीपुर थाना क्षेत्र के भुसुवा गांव का निवासी था। परिवार के सदस्यों की माने तो वह गुरुवार की शाम पांच बजे घर से पलिया बाजार सामान खरीदने के लिए साइकिल से निकला था। इसके बाद से उसका कही पता नहीं चला। इस दौरान परिवार के सदस्यों न उसकी खोजबीन किया। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने इसकी सूचना रानीपुर थाने की पुलिस को शुक्रवार को दी। इस बीच शनिवार की सुबह सात बजे पलिया गांव के लोगों ने पोखरी में शव उतराया दिखा तो सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को पानी से निकलवाने के बाद उसकी शिनाख्त करने में जुट गई।  ग्रामीणों  ने शव की शिनाख्त सहेजू चौहान के रूप में किया। बताया जाता है मृत सहेजू की आँख के ऊपर चोट के निशान पाए गए थे।
 इस दौरान परिवार के सदस्यों ने शव को पलिया बाजार के तिराहे पर रखकर रानीपुर- खुरहट मार्ग पर जाम लगा दिया। डेढ़ बजे लगाया गया जाम 3:45 बजे तक चला। इस दौरान घटना से नाराज दुकानदारों ने अपनी दुकानों को भी बंद रखा।
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलने पर मौके पर सीओ मुहम्मबाद गोहना आलोक कुमार जायसवाल एसडीएम मुहम्मदाबाद ने स्थिति को संभाला। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटाया तब जाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पीएम के लिए भेजवाया।
मृतक का बड़ा बेटा सतीश चौहान रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है । छोटा बेटा सुनील चौहान बाबाधाम  गया हुआ था।  मृतक का भतीजे कृष्णा चौहान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें