मुहम्मदाबाद गोहना के पब्लिक महिला सहर पीजी कालेज में सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने आसपास की मलिन बस्तियों में साफ सफाई की और लोगों को सचेत किया।
रेलवे स्टेशन पर भी साफ सफाई करने के अलावा ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों को बरते जाने वाली सावधानियों को बताया और उनसे भी रेल को साफ सुथरा रखने की अपील किया।
शिविर में मौजूद 150 छात्राओं को तीन ग्रुप में बांटकर उनको प्रशिक्षित किया जा रहा है। शुक्रवार को स्वयंसेविकाओं ने कालेज के पास कबीराबाद वार्ड के राजभर बस्ती में साफ सफाई किया।
स्वयंसेविकाओं का जत्था मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर भी पहुंचा और प्लेटफार्म की सफाई की। इस दौरान मौजूद यात्रियों को यात्रा के दौरान धूम्रपान न करने, बोगी में गंदगी न करने, अजनबी लोगों का दिया हुआ
खाद्य पदार्थ न खाने और संदिग्ध अथवा लावारिस वस्तुओं को न छूने की अपील किया। डा. सीमा राव, डा. रंजना कुशवाहा, डा. ममता श्रीवास्तव की देखरेख में आयोजन किया गया है।