फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28570 कुंतल चीनी का हुआ उत्पादन

Fri, 26 Dec 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी चीनी मिल घोसी ने वर्तमान सत्र में अब तक 28570 कुंतल चीनी का उत्पादन कर लिया है। इसके लिए 406600 कुंतल गन्ना की पेराई हुई। किसानों के गन्ना के भुगतान की भी प्रक्रिया भी शुरू है।
विज्ञापन



किसान सहकारी चीनी मिल घोसी में चीनी का उत्पादन इस वर्ष 8.5 प्रतिशत के साथ रिकार्ड किया गया है। जीएम रामबचन यादव ने बताया कि खरीदे गए 10.6 करोड़ रूपया के गन्ना मूल्य का जल्द ही भुगतान प्रारंभ कर दिया गया है।

साथ ही किसानों से अपील किया कि वह ताजा और साफ सुथरा गन्ना पर्ची के तिथि के अनुसार चीनी मिल को दें। खराब गन्ना नहीं खरीदा जाएगा।


बताया कि बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष गन्ना से चीनी की रिकवरी काफी अच्छी है। कहा िक शीतकालीन गन्ना बुआई के लिए उन्नतशील गन्ना बीज किसानों को उचित रेट पर दिया जाएगा। ढुलाई भाड़ा चीनी मिल वहन करेगी।
विज्ञापन


किसान चीनी मिल तथा गन्ना समितियों से संपर्क करके गन्ना बीच की मात्रा दर्ज करा दें। अब तक 10 करोड़ रूप से अधिक गन्ना खरीदा गया है। इसका भुगतान जल्द ही किसानों के खातों में भेज दिया जाएगा।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें