नगर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के सभागार में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें तीन शाखाओं के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के डायरेक्टर मुरलीधर यादव रहे।
इस अवसर पर तीनों शाखाओं के मेघावी छात्रों को विद्यालय के डायरेक्टर मुरलीधर यादव ने 12वीं के 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्र - छात्राएं- प्रियांषु रंजन, आयुशी सिंह, सिमरन चैहान,शिवानी सिंह, शिवानी राय, अमन कुमार राजभर, सौरभ वर्मा, सौरभ चौहान, आस्था श्रीवास्तव तथा 88 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले रितिका सिंह सहित अन्य छात्र - छात्राओं ने अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
दसवीं के 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्र छात्राएं श्वेता, रोशनी यादव, कौशल कुमार, मारिया, शिवानी, हिमांशु सिंह, निखिल प्रजापति, हर्ष वर्मा, जानह्वी यादव, अंकिता पांडेय, राज सिंह, शिवांश कुमार यादव, श्वेत लता, शिवम श्रीवास्तव, हिमांशु सिंह, राहुल, आबिद इकबाल, शिप्रा मौर्या, अभिलाषा, रामाशीष यादव आदि ने विद्यालय का नाम रोशन किया। बच्चों के साथ उनकी माताओं को भी मातृ दिवस पर सम्मानित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर मुरलीधर यादव, प्रधानाचार्या ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कीं।