फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपागंज, घोसी स्टेशन को हाल्ट स्टेशन बनाए से व्यापारी खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। इंदारा से दोहरीघाट तक रेलवे द्वारा मीटर गेज लाइन को ब्रॉड गेज में आमान परिवर्तन का काम शुरू हो गया है। इस लाइन पर कोपागंज तथा घोसी स्टेशन को हाल्ट स्टेशन बनाए जाने तथा जिले में जबरदस्त बिजली कटौती के खिलाफ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मऊ के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीएम अमित कुमार बंसल से मिला।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि पूर्व में मीटर गेज लाइन के समय कोपागंज, घोसी ,अमिला, दोहरीघाट यह सभी स्टेशन था। इन सभी स्टेशनों के कस्बों में टाउन एरिया तथा घोसी में चीनी मिल है। यह सभी स्टेशन बुनकर व्यापारी तथा किसान बाहुल्य स्टेशन है। इन सभी स्टेशनों की पांच से 10 किलोमीटर का क्षेत्र घनी आबादी वाला है, जो बड़ी लाइन बन जाने से इन स्टेशनों से यात्रा करेंगे।
कोपागंज और घोसी को हाल्ट स्टेशन बनाए जाने का व्यापार मंडल विरोध करता है। व्यापारियों के कल कारखाने उद्योग धंधे तथा खेती किसानी तथा बुनकरों के पावरलूम बंद हैं। इस कारण आमजनो मे बिजली कटौती के कारण त्राहि-त्राहि मची हुई है। डीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि आपके ज्ञापन पर जल्द ही उचित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर आनंद ओमर, स्वतंत्र कुमार गुप्ता, मुन्ना, अभय तिवारी, प्रभाकर यादव, मोहम्मद कैफ, शिव जायसवाल, फतेह बहादुर गुप्त, डॉ. धर्म सिंह, जगदीश प्रसाद गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें