फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी मे मिला व्यापारी कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आखिरकार मऊ शहर में कोरोना ने प्रवेश पा लिया, इस दौरान शहर के सहादतपुरा मुहल्ला निवासी फातिमा चौराहे पर रहने वाले व्यवसाई की जांच रिपोर्ट सोमवार की शाम पॉजिटिव मिला। हालांकि व्यापारी बीते 11 जून को जिला अस्पताल से बीएचयू के लिए रेफर हो गया था। वही पर सैपलिंग के बाद व्यापारी कोरोना पॉजिटिव निकला। देर शाम बीएचयू से आई सूचना पर स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी हुई। इस दौरान स्वाथ्य विभाग व्यापारी की हिस्ट्री खंघालने में जुटा है।
विज्ञापन

फतिमा चौराहे पर रहने वाले कोरोना संक्रमित व्यापारी को बुखार की शिकायत थी। इस दौरान वो अपने स्तर से उपचार आदि कराया। ठीक न होने पर बीते दस जून 2020 को व्यापारी सदर अस्पताल उपचार कराने पहुंचे। जहां डा. सुबोध ने उन्हें भर्ती कर लिया। लेकिन दूसरे दिन 11 जून को व्यापारी ने डाक्टर से बोलकर खुद को वाराणसी बीएचयू को लिए रेफर करा लिया। बताया जाता है बीएचयू में संक्रमित व्यक्ति की सैपलिंग की 12 जून को की गई। जिसकी रिपोर्ट सोमवार की देर शाम आई। वाराणसी से मिली सूचना के आधार पर सीएमओ डा. एससी सिंह संक्रमित के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज रहें थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें