करोड़ों की लागत से बना पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जिले की सीमा से 26 किमी तक गुजरा है। लेकिन जिले में लिंक न होने से जनपदवासियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
यही नहीं घोसी लोकसभा क्षेत्र में ही राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 128 बी मऊ-बलिया रोड पर बक्सर पुल बनने से व्यावसायिक ट्रैफिक बढ़ जाने से ज्यादातर जाम बना रहता है। मऊ-बलिया हाईवे को फोरलेन करने के लिए घोसी से सपा सांसद राजीव राय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडगरी से मिलकर ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि
जिले का मुख्य साड़ी कारोबार है। यहां के बुनकरों द्वारा बुनी गई साड़ियां देश के विभिन्न प्रांतों में अपनी पहचान बनाई है। सरकार की तरफ से साड़ी कारोबार को गति देने के लिए एक जिला एक उत्पाद में शामिल किया गया है।
आम लोगों के साथ ही कारोबारियों को कम समय में महानगरों को जाने के लिए करोड़ों की लागत से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जिले के 26 किमी से होकर गुजरा है। आजमगढ़ के सठियांव और गाजीपुर के हैदरा में चढ़ने उतरने की व्यवस्था है।
ऐसे में एक गेट से चढ़ने तथा दूसरे गेट को पैकेज से डिवाइड किया गया है।