फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Tue, 28 Jul 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग को लेकर सोमवार को बुनकरों व भाजपा नेताओं ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। विद्युत कटौती को लेकर घोसी संघर्ष समिति के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन



    ज्ञापन सौंपने वालों में बुनकर नेता हाफिज नासिर, अरविंद पांडेय, इंतेखाब आलम, मुशफ्फे जमाल, वरुण गुप्ता, कृपाशंकर सिंह, जयप्रकाश आदि शामिल थे।  उधर बोझीबाजार में अवैध बिजली उपभोग को रोकने एवं ओवर लोड को रोकने के लिए  विभाग ने सोमवार को अभियान चलाया। एसडीओ परशुराम ठाकुर के नेतृत्व में संघन चेकिंग की गई।


 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी में पाया गया कि मात्र छह किलोवाट का कनेक्शन लिया गया है। परंतु 49 किलोवाट तथा पांच हार्स पावर का मोटर अवैध रूप से चलाया जा रहा है। यहां लोड को नियमित किया गया।
विज्ञापन



एसडीओ ने बताया कि अभी इस अभियान में किसी अवैध कनेक्शन या कम लोड पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। जांच समाप्त होने के बाद ओवर लोड या अवैध कनेक्शन मिलने पर सख्ती बरती जाएगी। बुनकरों को बताया गया कि जो लोग मीटर नहीं लगवाएं हैं, वे मीटर लगवा लें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें