फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतभेद भुला पांच दपंती साथ रहने को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक रविवार को सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष की देखरेख में पुलिस लाइन में हुई। इसमें कुल 36 पारिवारिक मामले आए, जिसमें 13 मामलों का निस्तारण हुआ। इस दौरान पांच दंपती आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए। वही दो मामलों में सुलह न होने की स्थिति में पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई। शेष मामलो में बैठक की अगली तिथि 21 जुलाई नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजेे जाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से सावित्री मौर्य और अजय मौर्य, शाइस्ता खां और शोराब, इमरान खान और रशीद, महादेव और हरिवंश तथा सोना देवी और उपेंद्र के मामले में पक्षकारों ने मतभेद भुलाकर साथ रहने की रजामंदी दी। वहीं महिमा देवी और विजय कुमार, रेखा पाडेय और दिनेश, रागिनी दूबे और मोतीलाल, शहनाज और एकबाल, गुडिया और धनंजय तथा निवेदिता सिंह और अभिषेक के मामलों में पक्षकरो की सहमति से मामला निस्तारित कर दिया गया। वही मंजू और रामभवन तथा पुष्पा और लालबचन के मामले में पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई। इस दौरान छह मामलों में पक्षकारो ने सुलह के लिए समय मांगा।
वही छह मामलों में एक-एक पक्षकार उपस्थित हुए। तथा 11 मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 21 जुलाई 2019 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सर्वेश दूबे, इब्राहिम सेवक ,अर्चना उपाध्याय, विनोद कुमार सिंह, मौलवी अरसद, डा. एमए खान, रत्नेश पांडेय, इशरावती यादव और सोनी सिंह के साथ ही पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें