फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : मेडिकल कॉलेज और दोहरी घाट स्टेशन की मिली सौगातें, आमान परिवर्तन का भी काम पूरा; 100 गांवों को मिलेगा लाभ

Sat, 28 Dec 2024 04:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News : साल बीत रहा है। इस वर्ष मऊ को विकास की कई साैगातें मिलीं। लोकसभा चुनाव के बाद इस जिले को कई परियोजनाएं मिलीं, जिन पर काम भी शुरू हो गया है। यहां अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग से 12 करोड़ की लागत से राजकीय आईटीआई का निर्माण कार्य अंतिम दौर में चल रहा है।
विज्ञापन
मऊ में बना बहुउद्देशीय मंगलम् भवन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2024 बीतने में महज शनिवार सहित चार दिन शेष हैं। जाते-जाते इस साल ने जिले को शिक्षा, परिवहन, सड़क, स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगातें मिलीं। मेडिकल कॉलेज, तीन ब्लाकों के 100 गांवों की सुविधा के लिए आमान परिवर्तन कार्य पूरा हुआ। दोहरीघाट स्टेशन की सौगात बेहद मायने रखती है। 16 सड़कों को एफडीआर तकनीक से निर्माण, दो मंजिला बहुउदेश्यीय मंगलम भवन के साथ राजकीय महिला आईटीआई सहित विभिन्न प्रोजेक्ट की सौगातें मिली हैं। 

विज्ञापन


एफडीआर तकनीक से बनी 15 सड़के मिल रही बेहतर आवागमन की सुविधा
मऊ। केंद्र सरकार की तरफ से  एफडीआर (फुल डेप्थ रिक्लिेमेशन) तकनीक से  लगभग 12 हजार 375 लाख की लागत से  करहां-सुल्तानीपुर मार्ग, बोझी-कटिहारी मार्ग, इटौरा-सरसेना मार्ग, जेल रोड सहित 15 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इससे लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल रही है।

Trending Videos

मेडिकल कॉलेज का चल रहा भवन निर्माण कार्य 
शासन की महात्वाकांक्षी डीम प्रोजेक्ट एक जिला एक मेडिकल कॉलेज के तहत कोपागंज तक क्षेत्र के कसारा में गत मार्च माह में मेडिकल कालेज की सौगात मिलने के साथ ही 250 करोड़ की लागत से पीपीपी मोड पर बनने वाले मेडिकल कॉलेज के लिए भूमिपूजन हुआ था। भवन निर्माण कार्य चल रहा है।  यहां पर सभी सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी। 

यह मेडिकल कॉलेज पूर्वांचल के पिछड़े जिलों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।वहीं डाक्टरों की कमी दूर हुई, जिसके चलते चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव, दोहरीघाट,घोसी और बड़राव पर आपरेशन की सुविधा शुरू हुई, वहीं रतनपुरा और कोपागंज में जल्द ही आपरेशन की सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन

महिला आईटीआई को लेकर कवायद शुरू
तकनीति शिक्षा को लेकर महिलाओं में बढ़ावा देने के लिए गाजीपुर तिराहा स्थित राजकीय आईटीआई कैंपस परिसर में 9.48 करोड़ से राजकीय महिला आईटीआई भवन बनाया जा रहा है। इसमें आधुनिक सुविधाओं से लैस वर्कशाप का कार्य अंतिम चरण में है, इसके बनने से छात्राएं  प्रशिक्षण लेकर स्वावलंबी बनेंगी। वहीं अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग से 12 करोड़ की लागत से राजकीय आईटीआई का निर्माण कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। 

छह नालों पर बना फिल्टर प्लांट
नगर पालिका के 45 वार्ड से निकलने वाला गंदा पानी तमसा में गिरने से नदी दूषित हो रही थी। इसकाे लेकर फिल्टर प्लांट बनाने का कार्य सोलह नालों पर किया गया। वहीं कचरे के निस्तारण को लेकर नगर के सात किमी दूर रैनी में 15 करोड़ से डपिंग ग्राउंड बनाया गया। बड़ागांव में आठ करोड़ से दो मंजिला बहुउद्देशीय मंगलम भवन का लोकार्पण होने से शादी समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए कम लागत पर सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें