फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अस्पताल में आग से बचाव के तरीके बताए

विज्ञापन
कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र  में आग  से बचाव को प्र​शिक्षण लेते स्वास्थ्यकर्मी।संवाद
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज में सोमवार को अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल किया गया। सीएफओ के. वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास में आग लगने की स्थिति में अग्निशमन कर्मियों ने बचाव और राहत कार्यों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सीएफओ के. वर्मा ने चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों और तीमारदारों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय संयम और सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी।
उन्होंने अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग, आग पर प्रारंभिक स्तर पर काबू पाने के तरीके और आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल में आग से बचाव की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान के. वर्मा ने बताया कि अस्पताल के फायर पंप में कुछ तकनीकी कमियां पाई गई हैं, जिन्हें जल्द ठीक कराना आवश्यक है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में अग्निशमन व्यवस्था प्रभावी ढंग से कार्य कर सके।
उन्होंने कहा कि समय-समय पर मॉक ड्रिल के आयोजन से कर्मचारियों की तैयारी बेहतर होती है और किसी भी दुर्घटना की स्थिति में जन-धन की हानि को काफी हद तक रोका जा सकता है। इस दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ. इरशाद, डॉ. अदनान, गब्बू सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें