फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ के नवीन ने बलिया के किशन को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जजौली शिव मंदिर परिसर में समाजसेवी रघुपति पांडेय की पुण्यतिथि पर शनिवार को अंतरजनपदीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मऊ, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, अयोध्या, जौनपुर के पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ एमएलसी देवरिया कुशीनगर रतनपाल सिंह और महावीर ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन संतोष तिवारी ने किया। ददरी बलिया के पहलवान किशन और मऊ के नवीन के बीच कांटे की टक्कर हुई। इसमें नवीन ने किशन को पटखनी दी।
विज्ञापन

पहला मुकाबला गोरखपुर पहलवान रणजीत और मऊ नकीहवा के पहलवान धर्मेंद्र के बीच हुई। दोनों के बीच पांच मिनट तक कांटे की टक्कर रही। निर्धारित समय में कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसके अलावा गोरखपुर डेरवा के पहलवान सुमित और सरवां मऊ के अमन, गोरखपुर के सत्यवीर और सरवा मऊ के सुजीत, गाजीपुर के लालजी और जौनपुर के मंगला, गोरखपुर के संदीप और गाजीपुर के नितेश, सरवां के सत्यपाल और गोरखपुर के अनुज के बीच हुई प्रतियोगिता ने लोगों में उत्साह भर दिया। निर्णायक की भूमिका में रामचंद्र पहलवान और कृपाशंकर तिवारी ने अपने कुशल अनुभव को दर्शाया। संचालन पहलवान हरिवंश यादव और सीताराम यादव ने किया। इस अवसर पर रामनक्षत्र पांडेय, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार तिवारी, पूर्व विधायक अमरेश चंद पांडेय, डा. नासिर अली, गौरीशंकर आचार्य, बब्लू शुक्ला, पप्पू मल्ल, सपन कन्नौजिया, सुरेंद्र तिवारी, रामजनम यादव, शंभूनाथ तिवारी, मनोज शुक्ला आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें