कुसुम्हा। बड़राव ब्लाक के कुसुम्हा गांव के मुरादपुर पूरवा में चल रहे 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के नौवे दिन पहला सेमीफाइनल मैच बड़हलगंज और माउरबोझ घोसी के बीच खेला गया।
माऊरबोझ घोसी टीम के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए मैच जीत लिया। टॉस जीतकर बड़हलगंज की टीम ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी माऊरबोझ घोसी की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 114 रन बनाए। इसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए श्याम यादव ने सात छक्कों के साथ 49 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़हलगंज की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 53 रनों पर ही सिमट कर रह गई। 61 रनों ने मैच जीतकर माऊरबोझ घोसी की टीम फाइनल में पहुंची। इस दौरान पर कमेटी के सदस्य अनिल चौहान, बल्लू यादव, अमित हिमांशु, अनिल यादव, मुन्ना यादव, अनु, अमित, सनोद आदि रहे।