फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अंतिम गेंद पर छक्का मारकर माऊर बोझ ने जीता मानसून कप

विज्ञापन
सुग्गी चौरी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला की विजेता माऊरबोझ की टीम को ​शिल्ड  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के सुग्गी चौरी स्थित खेल ग्राउंड में मंगलवार की देर शाम श्री खाकी बाबा प्रीमियर लीग ''मानसून कप-2026'' का फाइनल मुकाबला खेला गया। किरिहरापुर और माऊर बोझ की टीमों के बीच हुए इस रोमांचक मुकाबले में माऊर बोझ के बल्लेबाज अमन ने अंतिम गेंद पर छक्का मारकर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई और ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किरिहरापुर की टीम ने निर्धारित छह ओवर में चार विकेट खोकर 93 रन बनाए। जवाब में 94 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी माऊर बोझ की टीम ने दमदार शुरुआत की, लेकिन अंतिम ओवर में मैच पूरी तरह से पलट गया। माऊर बोझ को आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन चाहिए थे, तभी लगातार तीन विकेट गिर जाने से मुकाबला बेहद तनावपूर्ण हो गया। अंतिम गेंद पर 6 रनों की दरकार थी, जहां अमन ने छक्का मारकर टीम को खिताबी जीत दिला दी। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि बसपा नेता भरत ने विजेता व उपविजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की। आयोजक समिति की ओर से विजेता टीम माऊर बोझ को 10 हजार रुपये तथा उपविजेता किरिहरापुर को सात हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई। शानदार प्रदर्शन के लिए माऊर बोझ के अमन को ''मैन ऑफ द सिरीज'' के रूप में कूलर तथा संदीप को ''मैन ऑफ द मैच'' के रूप में घड़ी और शील्ड प्रदान की गई।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए भरत ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं का निखार होता है और यही खिलाड़ी आगे चलकर देश का नाम रोशन करते हैं। आयोजक समाजसेवी मनोज पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया और सभी मैच छह-छह ओवर के खेले गए। मैच में निर्णायक की भूमिका मुनीब साहनी, सोनू साहनी और अजय साहनी ने निभाई। कमेंट्री प्रमोद पटेल व संतोष यादव ने की, जबकि स्कोरर आकाश साहनी और पिच क्यूरेटर सूरज साहनी रहे। इस दौरान डॉ. अरविंद कुमार सिंह, संरक्षक मनोज यादव, आलोक मल्ल, संजीव गिरी, आशीष गुप्त, अंकित पटेल, अजय मद्देशीय, विकास गुप्त, सुनील चौहान, डॉ. अनिल यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें