फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रुड़की स्टेशन के पास मऊ के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
मृतक मोहम्मद इब्राहीम।फाइल फोटो
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज के अदरी देहात निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद इब्राहिम रूड़की रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान जेब से मिले आधार कार्ड से हुई। युवक 6 सितंबर को आर्थिक स्थिति बेहतर न होने पर कमाने के लिए निकला था। इब्राहिम की छह महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

अदरी देहात ग्रामसभा के मोहल्ला हुसैनाबाद निवासी मोहम्मद इब्राहिम की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उसके पिता लूम चलाकर पत्नी व चार बच्चों का परिवार चलाते थे। इब्राहिम छह सितंबर को रोजगार की तलाश में उत्तराखंड के लिए निकला। आठ सितंबर को रुड़की रेलवे स्टेशन से करीब 100 मीटर पहले वह चलती ट्रेन से गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रूड़की रेलवे पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की। इसके बाद रूड़की रेलवे पुलिस ने अदरी चौकी प्रभारी पंकज यादव को सूचना दी। अदरी चौकी प्रभारी ने परिजनों को घटना के बारे में अवगत कराया। सूचना मिलते ही परिजन उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। घटना की जानकारी होने से अदरी में शोक की लहर दौड़ गई। युवक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें