मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद गांव स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में रविवार को करंट की चपेट में आने से एक मकैनिक की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृत राजू सिंह (28) सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव का निवासी था। राजू मधुबन थाना क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद गांव स्थित विनय गुप्ता के आइसक्रीम की फैक्ट्री में मकैनिक की नौकरी करता था। रविवार की सुबह वह फैक्ट्री में आइसक्रीम की ट्रॉली का प्लग लगाने के दौरान करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजू की मौत से फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मधुबन थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर मां इंदू देेेवी का रो रोकर बुरा हाल था। राजू पांच भाइयों में सबसे छोटा था।