वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मऊ में बृहस्पतिवार को सड़क पर एक वाहन खराब हो गया। इस वजह से ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र से बढुआ गोदाम तक घंटों जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस फंसने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
यातायात पुलिस जाम के दौरान नदारद रही। वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को सड़क पर एक वाहन खराब होने के कारण ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र से बढुआ गोदाम बाजार तक घंटों वाहनों की लंबी कतार लगी रही। वाहनों का आवागमन ठप रहा। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक ताजोपुर मोड़ से बढुआ गोदाम बाजार तक वाहनों की लंबी कतार लग गईं जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। राहगीरों ने कहा कि यातायात पुलिस की लापरवाही से आए दिन जाम झेलना पड़ रहा है।