मऊ। महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक रविवार को पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन और सीओ मधुबन अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता हुई। ऐच्छिक ब्यूरो में कुल 24 मामले आए, जिसमें सदस्यों के प्रयास से 12 मामलों का निपटारा हुआ। इसमें तीन दंपति साथ-साथ रहने को राजी हुए।
दो मामलों में पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग की है। बैठक में छह मामलों में एक-एक पक्ष और चार मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुए। इस वजह से बैठक की अगली तिथि चार जुलाई नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में ब्यूरो के सदस्यगण इब्राहिम सेवक, सर्वेश दूबे, विनोद कुमार सिंह, अर्चना उपाध्याय, मौलवी अरसद, महिला आरक्षी प्रीति दूबे और सोनी सिंह ने अपना योगदान दिया।