फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला: एसपी बने शिक्षक, विद्यार्थियों को पढ़ाया कानून का पाठ; हर सवाल का दिया जवाब

Tue, 30 Apr 2024 06:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले के डीएवी इंटर कॉलेज में पुलिस अधीक्षक ने कानून का पाठ पढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव का गुर भी सिखाया। इस दौरान एसपी ने विद्यार्थियों के हर सवाल का जवाब दिया। 
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक इलामारन जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले नगर के सदर चौक स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, डायल 112, पॉक्सो एक्ट, अच्छे-बुरे स्पर्श के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान एसपी ने एक घंटे की पुलिस की कक्षा में में कानून व्यवस्था बनाए रखने में समाज की भूमिका के साथ विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और विभिन्न मामलों में पुलिस की कार्रवाई के प्रति उनकी जिज्ञासा को शांत किया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का दायित्व है। कहा कि जिस तरह सैनिक देश की सीमा की रक्षा करते हैं, उसी तरह पुलिस पर देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी है। पुलिस की जिम्मेदारी है कि समाज में किसी प्रकार का अपराध न हो सके। अगर कोई अपराध हो गया है तो जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाए। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने बताया कि जन सुनवाई पुलिस की कार्यवाही का महत्वपूर्ण अंग है। इसके माध्यम से पुलिस और जनता के बीच संवाद रहता है। एसपी ने विद्यार्थियों को 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, डायल 112, पॉक्सो एक्ट, अच्छे-बुरे स्पर्श के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं एसपी ने विद्यार्थियों को बताया कि मऊ पुलिस के ट्विटर एकांउट, इंस्टाग्राम पेज, फेसबुक पेज चल रहे हैं। कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से भी पुलिस से कर सकता है।

इससे पहले डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी अंगवस्त्र पहनाकर एसपी का स्वागत किया। एसपी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन शरद पांडेय ने किया।इस मौके पर ऋषिकेश पांडेय,मनोज कुमार सिंह, विवेक शुक्ला, सुमित राय, बृजेश राय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
 
साइबर से बचाव के साथ विपरित परिस्थितियों से निपटने का सिखाया गुर
पुलिस की पाठशाला में साइबर क्राइम एक्सपर्ट सौरभ राय, शत्रुजंय सिंह ने साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जानकारी दी। वहीं महिला थाने की एसओ मंजू सिंह ने महिला सुरक्षा के हेल्पलाइनों के बारे में जानकारी दी। जबकि महिला आरक्षी पूनम यादव ने विपरित परिस्थितियों में घिर जाने पर बचाव का गुर डेमो देकर समझाया।
 
सिविल सर्विसेज परीक्षा के बारे में दी जानकारी
इस दौरान कक्षा बारहवीं के छात्र आर्यन सिंह ने एसपी से उनकी सफलता के बारे में सवाल करते हुए तैयारी का मार्गदर्शन मांगा। जिस पर एसपी ने विद्यार्थियों को सिविल सर्विस परीक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को इस परीक्षा के प्रारूप के बारे में बताया व उन्हें सफलता के मंत्र भी दिए। उन्होंने कहा कि मेहनत से हर प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की जाती है। सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता। मेहनत ही सफलता का एकमात्र मंत्र है।इस दौरान एसपी ने विद्यार्थियों से कहा कि वह रोजाना अखबार जरूर पढ़ें। अखबार पढ़ने से उन्हें देश और दुनिया में होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी मिलती है, जिससे सामान्य ज्ञान मजबूत होता है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के सवाल, एसपी के जवाब

1- कक्षा बारहवीं के छात्र आर्यन पटवा ने पूछा कि अगर किसी सुनसान इलाके में उसे सहायता की जरूरत पड़े तो क्या करें?
एसपी ने जवाब दिया कि जगह-जगह पुलिस पेट्रोलिंग करती रहती है। किसी तरह आप पुलिस तक पहुंचें और उन्हें अपनी समस्या बताएं। समस्या का समाधान किया जाएगा। 112 पर तत्काल कॉल करें। पुलिस लोकेशन ट्रेस कर तत्काल मौके पर पहुंच जाएगी।
2- कक्षा बारहवीं की छात्रा वंशिका ने पूछा कि 1090 पर शिकायत करने पर पुलिस सहायता कितने समय में प्राप्त हो जाती है?
एसपी ने बताया कि पुलिस तत्काल कार्रवाई शुरू करती है। विशेष आपातकालीन स्थिति में 112 पर काल करें। सात मिनट में पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती है।
3- कक्षा बारहवीं की छात्रा रानी चौधरी ने पूछा कि कई विद्यार्थी दूसरों को देखकर सिविल सर्विसिज की तैयारी के बारे में पूछा
एसपी ने बताया कि सफलता के लिए पहले लक्ष्य तय करें, फिर उसे पूरा करने के लिए मेहनत करें, मेहनत करने वाले को सफलता जरूर मिलती है।  
4- कक्षा 12वीं के छात्र अभिषेक पटेल ने पूछा कि अगर कोई हमला करने आए तो ऐसी परिस्थिति में क्या करें?
एसपी ने बताया कि खुद को सुरक्षित कर तत्काल पुलिस सहायता के लिए कॉल करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें