फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी भीषण टक्कर, दो महिला सहित छह घायल; मची चीख-पुकार

Wed, 24 Apr 2024 04:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

Mau News: सड़क हादसे के बाद सड़क पर भीषण जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाने के साथ ही सड़क को जाम से मुक्त करवाया। अस्पताल में घायल लोगों को इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर विद्यालय स्थित फोरलेन के पास बुधवार की दोपहर में गोरखपुर की तरफ जा रही अर्टिगा कार में विपरित दिशा से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा के समय ट्रक की गती इतनी तेज थी कि टक्कर लगने अर्टिगा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


हादसे में कार में सवार दो महिला सहित छह लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। 

परिजनों में मचा कोहराम

मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार वाराणसी जिले के नाटी इमली निवासी विनोद सिंह 66 पुत्र गोपाल सिंह अपने परिवार के संजय (40), कैलाश सिंह (67), रंजना सेठ (58), अनिल कुमार सेठ (60) और स्वाती (30) के साथ गोरखपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे।



उनकी कार घोसी कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर स्कूल के पास पहुंची थी कि अचानक बीच सड़क से उल्टी दिशा से आए ट्रक ने कार में सामने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

ट्रक चालक फरार

मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। वहीं घायलों की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग आए और घायलों को कार से बाहर निकालकर पुलिस और एंबुलेंस केा सूचना दी।

सूचना पर घोसी कोतवाल राजकुमार सिंह भी पहुंचे और घायलों को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया, यहां चिकित्सकों ने हालात गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें