फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ साड़ी व्यापार एसोसिएशन का नई कमेटियों के गठन पर जोर

विज्ञापन
नगर के रौजा ​स्थित कार्यालय पर आयोजित मऊ साड़ी व्यापार एसोसिएशन की बैठक में उप​स्थित पदा​धिका - फोटो : चोरी की घटना में नारखी पुलिस ने पकड़े आरोपी। स्त्रोत: पुलिस
विज्ञापन
मऊ। मऊ साड़ी व्यापार एसोसिएशन की मासिक बैठक शनिवार को अध्यक्ष जमाल अर्पण की अध्यक्षता में रौजा स्थित कार्यालय में हुई। इसमें साड़ी व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उपायों पर भी गहन चर्चा हुई।
विज्ञापन

अध्यक्ष जमाल अर्पण ने व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने खैराबाद और मोहम्मदाबाद क्षेत्रों को मिलाकर एक संयुक्त नगर कमेटी बनाने का सुझाव दिया। इसके साथ ही, मऊ शहर के लिए एक अलग नगर कमेटी के गठन की जरूरत भी बताई गई। इन नई कमेटियों के गठन के तुरंत बाद मऊ के विभिन्न बाजारों में एक व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक व्यापारियों को एसोसिएशन से जोड़ना है। इससे सभी व्यापारियों की समस्याओं को सामूहिक रूप से प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही, व्यापारियों के साथ होने वाली आर्थिक धोखाधड़ी और व्यापारिक मामलों के त्वरित समाधान के लिए मऊ में विशेष जांच टीम एआईटी के गठन की मांग को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। साड़ी व्यापार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एजेंटों के पंजीकरण और उन्हें एसोसिएशन के साथ व्यवस्थित रूप से जोड़ने के लिए भी उचित व्यवस्था बनाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने मऊ के साड़ी उद्योग के विकास और व्यापारियों के अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मौलवी जमाल करिश्मा, मौलवी इकबाल, शफीकुर्रहमान कोठारी, शफीक डायमंड, आनंद गुप्ता, इकबाल बनारसी, अरशद अलमास, प्रशांत गुप्ता, जुल्फिकार बनारसी, शमीम एकता, शकील यूनाइटेड, नदीम जेमिनी और मोहम्मद फौज़ान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें