फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: वॉल पेंटिंग से संवर रहा सईदी रोड, रंग-बिरंगी कलाकृतियों से जीवंत हुई शहर की दीवारें

Sun, 25 Oct 2026 06:09 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

सईदी रोड पर रेलवे की खाली दीवारों को अब मऊ के स्थानीय कलाकारों और चित्रकारों द्वारा कूची और रंगों के माध्यम से एक जीवंत कैनवास में बदल दिया गया है। इन दीवारों पर उकेरी गई आकृतियां सिर्फ सजावट तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये ज्ञान, प्रकृति और हमारी समृद्ध संस्कृति का संदेश भी दे रही हैं।
विज्ञापन
पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ शहर के सुंदरीकरण की दिशा में नगर पालिका परिषद ने स्वच्छ मऊ सुंदर मऊ की थीम पर सराहनीय और अनूठी पहल की है। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्ग 'सईदी रोड' का कायाकल्प किया जा रहा है, जहां दीवारों के रंग-रोगन के साथ-साथ उन पर उकेरी जा रही मनमोहक कलाकृतियां हर आने-जाने वाले का मन मोह रही हैं। यह पहल न केवल शहर की सूरत बदल रही है, बल्कि मऊ की सांस्कृतिक और कलात्मक पहचान को भी एक नया आयाम दे रही है।

विज्ञापन


सईदी रोड पर रेलवे की खाली दीवारों को अब मऊ के स्थानीय कलाकारों और चित्रकारों द्वारा कूची और रंगों के माध्यम से एक जीवंत कैनवास में बदल दिया गया है। इन दीवारों पर उकेरी गई आकृतियां सिर्फ सजावट तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये ज्ञान, प्रकृति और हमारी समृद्ध संस्कृति का संदेश भी दे रही हैं। जहां एक तरफ शहर की पहचान बन चुकी पारंपरिक और हस्तशिल्प बुनाई की कला को दीवारों पर जीवंत किया गया है, जो यहां की विरासत को गर्व के साथ बयां करती है। 

वहीं प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए सुंदर जंगली जीव-जंतुओं और जलीय जीवों के सजीव चित्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही विज्ञान और ब्रह्मांड के प्रति जिज्ञासा जगाने के लिए अंतरिक्ष से जुड़े आकर्षक और आधुनिक दृश्य उकेरे गए हैं। 
विज्ञापन


मार्ग को और अधिक सुहावना बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों और प्राकृतिक दृश्यों को स्थान दिया गया है। नगर पालिका परिषद के इस रचनात्मक कदम से शहरवासियों और राहगीरों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें