फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर किया सम्मानित

विज्ञापन
छात्रा को सम्मानित करतीं स्मानित करते प्रधानाचार्या डॉ चंद्रकांति शुक्ला और खेल ​शिक्षक राहत बा
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के फतेहपुर स्थित फतेहपुर गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को माध्यमिक एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता में तहसील, जिला और मंडल स्तर पर चयनित एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. चंद्रकांति शुक्ला और खेल शिक्षिका राहत बानो ने छात्राओं को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में इलमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्र क्षेपण में खुशी द्वितीय और अंजनी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, गोला क्षेपण में अंजनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। तहसील स्तरीय जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रुचि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में पिंकी प्रथम और नाजिया द्वितीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में रुचि ने प्रथम और ऊंची कूद में चांदनी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में इलमा प्रथम और जिकरा द्वितीय स्थान पर रहीं। चक्र क्षेपण में खुशी ने प्रथम और अंजनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में नाजिया द्वितीय स्थान पर रहीं। भाला क्षेपण में अंजू प्रथम और संजना तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. चंद्रकांति शुक्ला ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करता है। छात्राओं की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें