फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ के अधेड़ की कोरोना से दुबई में मौत, बीस वर्षों से निजी कंपनी में करता था काम 

Sun, 28 Jun 2020 11:12 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुंदवा गांव निवासी 55 वर्षीय अधेड़ की मौत दुबई में रविवार को हो गई। दुबई से अधिकारियों ने फोन कर परिजनों को मौत की सूचना दी। साथ ही यह भी बताया कि उनके मौत की वजह कोरोना संक्रमण है। परिजनों के अनुसार 55 वर्षीय अधेड़ बीते बीस वर्षों से दुबई में एक कंपनी में काम करता था।

विज्ञापन


अधेड़ ने एक सप्ताह पहले परिजनों को फोन कर कोरोना संक्रमित होने की सूचना देते हुए आइसोलेट होने की बात कही थी। रविवार की दोपहर फोन कर उसके दोस्त तथा प्रशासन ने अधेड़ की मौत होने की सूचना दी। मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें