फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Encounter: मऊ में देशी शराब के सेल्समैन से लूट के तीन आरोपी अरेस्ट, मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली

Sun, 07 Jul 2024 10:18 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां लूट के तीन आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा। 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार दिन पहले देशी शराब के सेल्समैन से लूट करने वाले तीन बदमाशों को मधुवन पुलिस और संयुक्त पुलिस टीम ने भैरोपुर मंदिर के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। बीस मिनट तक चली मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से पिस्टल, लूट की नकदी बरामद किया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
एसपी इलामारन जी ने बताया कि मधुवन पुलिस और  एसओजी/स्वाट टीम को शनिवार की बीती रात करीब दो बजे शातिर बदमाशों का सुराग मिला। जिसके बाद मधुबन के भैरोपुर मंदिर के पास से पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच पुलिस टीम ने चार लोगों को रुकने का इशारा किया। जिस पर एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी पुलिस करवाई में शातिर अपराधी बृजेश कुमार उर्फ प्रिंस बांसफोर निवासी मानिकपुर असना थाना घोसी के बाएं पैर में गोली लगी। वहीं करीब बीस मिनट के मुठभेड़ के बाद पुलिस ने रिषभ निवासी फतेहपुर तालचवर थाना मधुबन, विपुल चौरसिया  निवासी रामपुर बेलौली थाना को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इन बदमाशों के पास से लूट की चालीस हजार की नकदी और पिस्टल, बाइक, लूट का दस्तावेज से भरा एक बैग बरामद किया। जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा। बताते चले कि इन बदमाशों ने बीते चार जुलाई को मधुबन के नंदौर से देशी शराब के सेल्समैन से लूट की घटना को अंजाम दिया था। 
 
कई अपराधिक रिकार्ड वाला है घायल बदमाश
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बृजेश कुमार उफ प्रिंस बांसफोर पर जिले के तीन थानों में ग्यारह मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें घोसी में चार, दोहरीघाट में एक, मधुवन थाने में पांच, मुहम्मदाबाद थाने में एक, सरायलखंसी थाने में एक मुदकमा दर्ज है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें