फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ओडिशा से सस्ते दाम पर गांजा लाकर मऊ और गोरखपुर में करते थे सप्लाई, 30 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 05:56 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ में दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया फोरलेन फ्लाईओवर के नीचे से पुलिस ने 30 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपी ओडिशा से सस्ते दाम पर गांजा लाकर मऊ और गोरखपुर में बेचते थे। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले में दक्षिण टोला थाना के रामपुर चकिया फोरलेन फ्लाईओवर के पास से पुलिस ने बुधवार की रात तीन बजे सतीश यादव, साहिल दूबे और नीरज सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 30 किलो गांजा, तीन मोबाइल और 2610 रुपये बरामद किए। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
ओडिशा प्रांत के बलांगीर से सस्ते दाम पर गांजा लाकर मऊ और गोरखपुर में सप्लाई करते थे। पूछताछ के बाद तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीओ सिटी नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि एसओजी और दक्षिण टोला थाना की टीम चेकिंग करते हुए फोरलेन पर पहुंची थी। 

विज्ञापन


वहां गोरखपुर जिले के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के चौरी सतहवां निवासी सतीश यादव, बड़हलगंज थाना के मडरहां गांव निवासी नीरज सोनकर, महाराजगंज जिले के उरैना थाना के खानपुर गांव निवासी साहिल दुबे ट्राली बैग और पिट्ठू बैग के साथ फोरलेन के किनारे संदिग्ध रूप से खड़े थे। पुलिस के वाहनों को देखकर वह सकपका कर भागने की कोशिश करने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने घेरकर तीनों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन




भागने का कारण पूछने पर बताया कि उनके पास मौजूद बैगों में अवैध गांजा भरा हुआ है। सतीश यादव के नीले रंग के ट्रॉली बैग से पांच पैकेट में 10 किलो गांजा, साहिल दुबे के पास मौजूद ट्रॉली बैग से पांच पैकेट में 10 किलो गांजा, नीरज सोनकर के पीट्ठू बैग से 10 किलो गांजा बरामद हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें