फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप 10 तो डाउन लिच्छवी तीन घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अप 10 तो डाउन लिच्छवी तीन घंटे लेट
विज्ञापन

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर बाढ़ से परिचालन पर असर
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। बिहार के समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के हायाघाट-थलवारा स्टेशनों के बीच बाढ़ के चलते ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ रहा है। इससे यात्री मुश्किल में हैं। गुरुवार को सीतामढ़ी जाने वाली डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस 3 घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची जबकि अप लिच्छवी एक्सप्रेस करीब दस घंटे विलंब से चल रही।
विज्ञापन

बाढ़ के चलते कई ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाया जा रहा है तो कई ट्रेनों को निरस्त भी किया गया है। गुरुवार को बलिया-गाजीपुर रूट के बजाए स्वतंत्रता सैनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस इंदारा-मऊ रूट से रवाना हुई। वहीं आनंद विहार से सीतामढ़ी को जाने वाली डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह आठ बजे के बजाए तीन घंटे विलंब से गुरुवार को सुबह 11 बजे मऊ जंक्शन पहुंची। जबकि अप लिच्छवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 12.40 से 10 घंटे विलंब से चल रही है। इसके अलावा जयनगर से अमृतसर जाने वाली सरयु जमुना एक्सप्रेस भी डायवर्ट कर मऊ के बजाए पनिहवां-गोरखपुर वाया बाराबंकी रूट से संचालित की जा रही है। स्टेशन अधीक्षक ददनराम ने बताया कि लिच्छवी एक्सप्रेस अप के घंटों विलंब होने से रेल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत दूर दराज के यात्रियों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें