फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइल्स कारोबारी को गोली मारने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में जिले के विभिन्न घटनाओं का सुयुक्त रुप से खुलासा करते एएसपी शैलेन्द्र श्री? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवली पुलिस ने कस्बे के टाइल्स कारोबारी को गोली मारने की घटना का खुलासा रविवार को कर दिया। पुलिस ने गोली मारने वाले और उसे शरण देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा, मोटरसाइकिल और सोने की चेन तथा नकली बालों का गुच्छा बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता कर इस घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि 23 अगस्त को मुहम्दाबाद गोहना कस्बा के आशिक हुसैन रोड निवासी दरबारी जायसवाल के पुत्र टाइल्स व्यापारी अमर जायसवाल की दुकान में घुसकर बदमाशों ने गोली मार दिया था। गोली व्यापारी के जांघ में लगी थी लेकिन वह बच गया। घटना के बाद उसी दिन दोपहर में दरबारी जायसवाल की मोबाइल पर फोनकर बदमाशों ने दस लाख रुपयों की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शरू कर दिया था। इस बारे में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं। पुलिस की जांच और सर्विलांस की मदद से पुलिस अंतत: हमलावर और उनके शरणदाताओं तक पहुंच गई। एएसपी ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस मुखबिर की सूचना पर कैलेंडर तिराहा के पास से बरडीहा निवासी तारकनाथ यादव पुत्र स्व. शिवपूजन को पकड़ा। पुलिस ने जब उससे पूछताछ किया तो वह अमर से रंगदारी मांगने और उसे गोली मारने वाला निकला। पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने अपने शरणदाता का नाम पता बता दिया। उसकी निशानदेही पर पर पुलिस ने आजमगढ़ जिले के सिधारी थाने के गेंदवारी गांव निवासी दिनेश यादव पुत्र राजजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से मोटरसाइकिल, सोने की चैन, एक अंगूठी नकली बालों का गुच्छा और असलहा बरामद किया। एएसपी ने बताया कि नकली बाल लगाकर पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें