संतकगणीनाथ जयंती पर नगर में अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के तत्वावधान में निकाली गई शोभायात?
- फोटो : MAU
मऊ। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के तत्वावधान में रविवार को संत गणिनाथ महाराज के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा जुलूस निकाला। जुलूस ब्रह्म स्थान, सहादतपुरा सहित विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण करते हुए मध्यदेशीय अतिथि भवन पहुंचा। जहां नगर अध्यक्ष डॉ. रामगोपाल ने स्वागत किया। जुलूस सदर बाजार, बाजार चौक, रोजा होते हुए बाल निकेतन मोड़ से भीटी गया। इस बीच बाल निकेतन स्थित निर्माणाधीन दुर्गा मंदिर पर निजामुद्दीनपुरा आदि मुहल्लों के लोगों ने बाबा की आरती उतारी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान संत गणिनाथ, बाबा पलटू दास जी तथा बाबा सरजू दास दास का जयकारा लगाया गया। सभा के प्रांतीय महामंत्री गिरिजेश कुमार मद्धेशिया एडवोकेट ने कहा कि संत गणिनाथ ने समाज को अपनी दिव्य आभा से आलोकित व प्रकाशित किया। संत जनों का अवतार व प्राकट्य समाज के हितों के लिए ही होता है। सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस नाथ गुप्ता ने लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर दयाशंकर गुप्ता, विजय कुमार, हेमराज गुप्ता, संजय गुप्ता, ओमप्रकाश, अर्जुन राजभर, दिलीप मद्धेशिया, गोविंद मद्धेशिया, हरीश चंद्र मद्धेशिया, राजकुमार गुप्ता, आनंद गुप्ता आदि शामिल रहे। अमिला : मद्धेशिया समाज के कुल गुरु संत गणिनाथ की जयंती समारोह रविवार देवलास स्थित गणिनाथ मंदिर में धूमधाम से मनाई गयी। इस अवसर पर साधू संत को अंगवस्त्र भेंट कर भंडारा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत उमाशंकर गुप्त ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद संत गणिनाथ मंदिर में विधिपूर्वक हवन पूजन हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष उमाशंकर गुप्त ने कहा कि बाबा गणिनाथ का एक मात्र मंदिर देवलास में है। इससे पूर्व में 11 ब्राह्मणों को शाल भेंट किया गया बाद में भंडारा के रूप में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर चंद्रिका गुप्त, अजय कुमार गुप्ता, दिनेश, प्रेमचंद, रमेशचंद, अशोक, श्रीकिशुन गुप्त, प्रदीप कुमार, अनिल, सुभाष चंद, गुलाब, बांकेलाल, हरिद्वार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।