इस दौरान पुलिस की गाड़ी फूंकने के साथ मृत अरविंद के शव को ग्रामीणों ने छुपा दिया। मौके पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस, जब शव के बारे में पूछा तो ग्रामीणों ने मांगें रखी। इसमें फरार चल रहे 50 हजार के इनामी राहुल सिंह का इनकाउंटर प्रमुख था। पीड़ितों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही की देन है कि राहुल खुलेआम घूम रहा।
जबकि और कोई अपराधी होता तो पुलिस अब तक इनकाउंटर कर देती या फिर जेल के सलाखों के पीछे होता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिसकी देन है कि हौसला बुलंद अपराधी राहुल ने गांव में हत्या दूसरी की घटना को अंजाम दिया।
बाद में मौके पर पहुंचे डीएम अमित सिंह बंसल ने पीड़ित परिवार के साथ ग्रामीणों को सांत्वना दी। डीएम ने आश्वासत किया कि जल्द ही राहुल के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके अलावा मृतक को आवास और अन्य सहायता जिला प्रशासन की तरफ से मुहैया कराया जाएगा। डीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने रात को 12 बजे के बाद शव पुलिस के हवाले किया।