बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा वर्तमान नगरपालिका मऊ के अध्यक्ष तैयब पालकी ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। नपाध्यक्ष के इस्तीफे का पत्र कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बसपा जिलाध्यक्ष को सौंपे इस्तीफा पत्र में नपाध्यक्ष ने इस्तीफा देने की वजह पार्टी द्वारा पिछड़े, अल्पसंख्यक, मुस्लिम, दलित वर्ग की उपेक्षा होना बताया है। पत्र में तैयब पालकी ने लिखा है कि वह पांच वर्षों से पार्टी से जुड़कर पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे थे।