समाजवादी पार्टी सरकार में निरंतर जिले का विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्राथमिकताओं में मऊ है। जिले के विकास के लिए सीएम के सामने कई प्रस्तावों को रखा गया। इसकी की कड़ी में मुख्यमंत्री ने लखनऊ से मऊ हाईवे को फोरलेन करने की कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी।
उक्त बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने मंगलवार को बालनिकेतन स्थित सपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता में कही। राय ने कहा कि मऊ का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। कल्पनाथ राय ने जो विकास का सपना अधूरा छोड़ा था।पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घोसी लोकसभा की जनता ने जिस सांसद को अपना नेतृत्व दिया है, उन्होंने और उनकी पार्टी ने अब तक अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। कहा कि विकास की राह में अंडरग्राउंड केबलिंग, सड़के, बिजली उपकेंद्र आदि प्रमुख कार्य हैं।
उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों में सीएम जिले के लिए कुछ अन्य घोषणाएं भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में इंदिरा आवास में हुए घोटाले की भी जांच प्रदेश स्तर पर कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यों से जनता काफी खुश है और आने वाले 2017 के विधान सभा के चुनाव में यही जनता प्रदेश में दोबारा सपा सरकार बनाएगी।