फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ ने अदरी को हराकर अगले चक्र में

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। एनई रेलवे स्पोर्टिंग क्लब इंदारा के तत्वावधान में बाजार स्थित मेला मैदान के प्रांगण में चल रही श्रीधर यादव स्मृति राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का छठवां मैच राहत स्पोर्टिँग क्लब मऊ तथा एमएस स्पोर्टिँग क्लब अदरी के बीच खेला गया। मऊ की टीम ने अदरी को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य जगराम चौधरी ने फुटबाल को किक मारकर मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मैच राहत स्पोर्टिँग क्लब मऊ तथा एमएस स्पोर्टिंग क्लब अदरी के बीच खेला गया। पहले हाफ में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में भी कोई टीम गोल नहीं कर पाई।दोनों टीमें शून्य-शून्य पर रही। खेल का निर्णय टाई ब्रेकर के द्वारा राहत स्पोर्टिंग क्लब मऊ ने एमएस क्लब अदरी को4 -3 से हराकर विजय दर्ज किया। खेल के निर्णायक सरफराज, लाइनमैन अबुजर, मुहम्मद हामीद तथा कमेंटेटर गुड्डू शर्मा रहे। इस अवसर पर विजय बहादुर सिंह, सुनील सिंह राणा, शरीफुद्दीन, अखिलेश सिंह, पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी सिंह, शरद यादव, हृदयानंद तिवारी, चंद्रभान प्रताप यादव, जुबैर, सलमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें