फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः जगह नहीं मिली तो सड़क के किनारे डंप कर रहे कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ जनपद के मधुबन नगर पंचायत को कहीं जगह नहीं मिली तो अब सड़क पर कूड़ा गिराना शुरू कर दिया है। नगर के अहिरौली बाई पास सड़क, खीरीकोठा गांव के मुख्य मार्ग के किनारे कूड़ा डंप किया जा रहा है। इसके चलते ग्रामीणों और आने जाने वाले लोगों को दुर्गंध के चलते परेशानी होती है। इसकी शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

मधुबन नगर पंचायत में 15 वार्ड हैं। इन वार्डों से प्रतिदिन 5.3 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। जिन्हें नगर पंचायत के तीन सफाई पर्यवेक्षकों के निगरानी में 55 आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारी एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर ट्राली, चार टीपर, 20 हाथठेला से कचरा को संग्रहित करने के बाद नगर के ही अहिरौली बाई पास, खीरीकोठा गांव के मुख्य मार्ग के पास डंप किया जा रहा है। कचरा जहां डंप होता है वह गांव के मार्ग पर होने के साथ ही महज गांव से 150 मीटर दूर है। ऐसे में इस मार्ग से हमेशा आवागमन रहता है। गांव के अलावा दूसरे जगहों से आने वाले लोगों को भी गांव में आते जाते समय दुर्गंध से परेशानी होती है। ग्रामीणों ने कई बार नगर पंचायत में शिकायत की गई कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नगर पालिका के ईओ मुकेश चौधरी ने बताया कि कूड़ा को डंप करने के लिए जमीन चिह्नित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें