फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: घोसी सांसद ने आक्सीजन प्लांट के लिए प्रशासन से मांगी जमीन

Sat, 01 May 2021 07:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

कोविड मरीजों को नि:शुल्क आक्सीजन उपलब्ध कराने का दावा
कहा, घोसी लोकसभा क्षेत्र में टेलीमेडिसिन की भी सुविधा शुरू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोसी सांसद अतुल कुमार सिंह (अतुल राय) ने कोविड मरीजों को नि:शुल्क आक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए आगे आए हैं। जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सरकारी जमीन मुहैया कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। पत्र में सांसद ने अपने निजी खर्च पर आक्सीजन प्लांट लगाने की बात कही है। 

विज्ञापन


 सांसद ने पत्र में लिखा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के दूसरे लहर से प्रतिदिन मौत हो रही है। सरकार का लगातार प्रयास है कि लोगों को उचित उपचार जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए। इसी क्रम में अपने निजी प्रयास से घोसी लोकसभा क्षेत्र में टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू की गई है। जिसमे 10 डॉक्टरों का पैनल है और इन पैनल के डॉक्टर के परामर्श के बाद आर्थिक रूप से कमजोर लोगो में निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जा रही है। 

विज्ञापन

पैरमेडिकल टीम के सदस्यों के द्वारा उनके घर जा कर मु$फ्त में दवा उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही ऑक्सीजन पल्स मीटर से ऑक्सीजन लेवल और इं$फ्रा रेड थर्मामीटर द्वारा तापमान का मापन किया जा रहा है। टेली मेडिसिन सर्विस में गुंज एक गुहार  के वालेंटियर्स भी सहयोग कर रहे हैं। मीडिया के माध्यम से सूचनाएं मिल रही हैं कि घोसी लोकसभा क्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी बनी हुई है।

मऊ जिले में हमें जमीन मुहैया कराया जाए। जिस पर अपने निजी खर्च से वहां पर ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण करा सकूं। मऊ जिले के साथ-साथ अन्य निकटवर्ती जिलों को भी नि:शुल्क सरकार के निर्देशानुसार ऑक्सीजन की निर्बाध सप्लाई किया जा सके। भविष्य में भी अगर कोई संकट राष्ट्रीय त्रासदी के रूप में आती है तो इस ऑक्सीजन प्लांट से निशुल्क सप्लाई दी जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें