घोसी सांसद अतुल कुमार सिंह (अतुल राय) ने कोविड मरीजों को नि:शुल्क आक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए आगे आए हैं। जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सरकारी जमीन मुहैया कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। पत्र में सांसद ने अपने निजी खर्च पर आक्सीजन प्लांट लगाने की बात कही है।
सांसद ने पत्र में लिखा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के दूसरे लहर से प्रतिदिन मौत हो रही है। सरकार का लगातार प्रयास है कि लोगों को उचित उपचार जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए। इसी क्रम में अपने निजी प्रयास से घोसी लोकसभा क्षेत्र में टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू की गई है। जिसमे 10 डॉक्टरों का पैनल है और इन पैनल के डॉक्टर के परामर्श के बाद आर्थिक रूप से कमजोर लोगो में निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जा रही है।